आजकल crypto की दुनिया बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। हर कोई इसमें invest करना चाहता है क्योंकि लोगों को लगता है कि इससे जल्दी पैसा बन सकता है। लेकिन जहां profit है, वहां risk भी है। हर दिन नए scams और fake tokens आते हैं जो लोगों को trap कर लेते हैं। अगर तुम भी crypto में हो या शुरू करना चाहते हो, तो ये बातें ज़रूर याद रखना।
जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में मत पड़ो
Scammers हमेशा यही trick इस्तेमाल करते हैं। वो कहते हैं “बस थोड़ा invest करो, और double profit मिलेगा।” भाई, कोई भी genuine project ऐसा वादा नहीं करता। अगर कुछ ज़्यादा ही अच्छा लग रहा है, तो शक करो।
Token की असली जानकारी निकालो
हर project का whitepaper, team details और roadmap जरूर पढ़ो। अगर website half बनी है या team के बारे में कुछ नहीं लिखा, तो समझो कुछ गड़बड़ है। Fake tokens यही गलती करते हैं — दिखाने के लिए चमकदार, अंदर से खाली।
Social media पर हर चीज़ पर भरोसा मत करो
Fake Telegram groups, Twitter accounts और YouTube promotions से लोग फँस जाते हैं। हमेशा project की official site या verified link से ही जानकारी लो। कोई भी unknown DM या link मत खोलो।
Wallet की details कभी मत देना
Private keys और seed phrase सिर्फ तुम्हारे लिए हैं। कोई भी genuine company ये कभी नहीं मांगेगी। अगर कोई मांगे, तो बिना सोचे ignore करो।
Influencers की बात सोच-समझकर मानो
कई बार कुछ लोग paid promotions करते हैं। वो project को genuine दिखाते हैं, लेकिन पीछे का truth कुछ और होता है। इसलिए खुद research करो। किसी के कहने पर invest मत करना।
URL और spelling ध्यान से देखो
Fake websites असली जैसी दिखती हैं, बस spelling बदल दी जाती है। जैसे “binannce.com” की जगह “binance.com”। छोटी सी mistake भी बड़ा loss करा सकती है।
हमेशा DYOR करो — Do Your Own Research
Crypto में biggest rule यही है। किसी की बात पर भरोसा करने से अच्छा है खुद check करो। Time लगेगा, पर safe रहोगे।
Conclusion
Crypto में profit मिल सकता है, लेकिन safety ज़्यादा ज़रूरी है। थोड़ी समझदारी और patience रखो, quick money के चक्कर में मत पड़ो। Safe invest करो और smart बनो।
Want to share your ideas on crypto investment or spread awareness, Crypto Write For Us is the best platform to share your ideas.