India 140 करोड़ लोगों का देश है और और हर कोई कैसे न कैसे ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने और अमीर बनने के सपने देखता है है| कोई नौकरी करके, कोई बिज़नेस या कई किस्मत के सहारे| कैसे? जिन्हे किस्मत में भरोसा है वो अपना दाव ताश या लाटरी पर लगाते है | और जिन्हे कुछ ज्यादा ही जल्दी है तेजी से अपने पैसे को दुगुना या तीन गुना करने की वो राह पकड़ लेते है कैसिनो की यानि जुआघर की| और आजकल तो Online casino और मोबाइल बेटिंग भीय हो रहे हैं। बस एक स्मार्टफोन और इंटरनेट से लोग घर बैठे दांव लगाने लगे हैं। लेकिन क्या यह सब भारत के कानून के हिसाब से सही है? यही सबसे बड़ा सवाल है। आइये देखते है आपका online या offline जुआ खेलना सही है या नहीं|
भारत में जुए और Casino पर कानून
भारत में जुए से जुडी हुई सारी एक्टिविटीज Public Gambling Act, 1867 के तहत आते हैं। यह कानून अंग्रेज़ो ने बनाया था लोगों में जुए की लत्त को काबू करने के लिए आज भी कई राज्यों में लागू है। इसके अनुसार, जुआ और casino चलाना भारत में अधिकतर जगहों पर गैर-कानूनी है।
हालाँकि संविधान ने कुछ States को यह अधिकार दिया हुआ है की वो जुआघर के मामले`में अपने हिसाब से नियम बना सकते हैं और इसी वजह से कुछ States ने casino को अनुमति दी है।
किन राज्यों में Casino लीगल हैं?
- गोवा (Goa) – गोवा को भारत का casino हब कह सकते है और एकलौता स्टेट है जहाँ जमीन पर बने (land casinos) और नदी में चलने वाले (offshore casinos) दोनों तरह के casino मौजूद हैं।
- सिक्किम (Sikkim) – North East India के सिक्किम में भी कुछ casino कानूनी रूप से चलते हैं। यहाँ सरकार ने Online बेटिंग के लिए भी लाइसेंस देने की शुरुआत की थी।
- दमन और दीव (Daman & Diu) – इस केंद्र शाषित सीमित संख्या में casino को लाइसेंस मिला हुआ है।
इन 3 जगहों को छोड़कर India के बाकि States में अभी भी casino गैर-कानूनी हैं।
Online Casino और मोबाइल बेटिंग
Online Casino की बात जब आती है तो खेलने वालो के लिए एक मिश्किल ये है की India में Online casino और मोबाइल बेटिंग पर कानून साफ नहीं हैं। पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 1867 में Online जुए का जिक्र ही नहीं है, इसलिए कई विदेशी वेबसाइट्स Indian users को casino apps के जरिये जुआ खेलने की सहूलियत देती है.
पर कुछ States है जैसे तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु, इन्होने Online जुए पर साफ़ रोक लगा राखी है। Central Government भी IT Rules ज़रिए कई बार online betting sites और apps पर रोक लगाने की कोशिश की है।
इसका ये मतलब निकलता है की कि तकनीकी रूप से online casino ग्रे एरिया में आते हैं यानि न पूरी तरह लीगल और न पूरी तरह बैन।
Casino के फायदे और नुकसान
Casino चाहे लीगल हो या लीगल, इनके अपने फायदे या नुक्सान है-
फायदे:
- कैसिनो tourism और विदेशी निवेश को बढ़ावा देता है और local economy को सपोर्ट करता है।
- सरकार जुए पर लगने वाली रकम और इनाम पर टैक्स लगाती अच्छा राजस्व कमाती है।
- जुआघर लोगों को नए रोजगार के अवसर देता है ।
नुकसान:
- जुए की सबसे बड़ी दिकक्त ये है की इससे लत लगने का खतरा होता है जो परिवार और समाज दोनों के लिए बुरा होता है।
- जुए की लत्त खेलने वाले को कर्ज और आर्थिक तंगी की तरफ धकेल सकती है।
निष्कर्ष
भारत में casino सिर्फ कुछ राज्यों गोवा, सिक्किम और दमन में ही लीगल है वहीं, Online casino और मोबाइल बेटिंग की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है लेकिन इसका कानूनी ढांचा अभी अस्पष्ट है। अगर आप online casino में दाव लगाकर पैसे कमाना चाहते है तो आपके लिए यही सही रहेगा की आप अपने विवेक का इस्तेमाल करे | पहले कानून और सही techniques सीखे और फिर खेले ताकि आप ज्यादा नुक्सान होने से बचे रहे |
Also Read: फ्री में पैसा कमाने वाला गेम